बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश का जनता दरबार शुरूः शिक्षिका की गुहार- सर... आपके भ्रष्ट तंत्र के हुए शिकार, न्याय करिए

CM नीतीश का जनता दरबार शुरूः  शिक्षिका की गुहार- सर... आपके भ्रष्ट तंत्र के हुए शिकार, न्याय करिए

PATNA:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार शुरू है। अक्टूबर महीने में दूसरे सोमवार को सीएम नीतीश शिक्षा,स्वास्थ्य,समाज कल्याण व अन्य विभागों की शिकायत सुन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं.

मुंगेर से आई एक महिला शिक्षिका ने सीएम नीतीश से गुहार लगाई। शिक्षिका ने कहा कि हम भ्रष्ट तंत्र के शिकार हुए हैं। हमारे प्रमाण पत्र को फर्जी करार देते हुए शिक्षक पद से हटा दिया गया। जबकि उनका प्रमाण पत्र सही है। सभी जगह से जांच भी हो गई है लेकिन उन्हें फिर से सेवा में नहीं लिया जा रहा। इस पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को फोन कर मामले को देखने को कहा। वहीं एक लड़की जो ग्रेजुएशन कर चुकी । फिर से उसे प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई। 


Suggested News