बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश का जनता दरबार शुरूः व्हील चेयर पर आया एक फरियादी, कहा- हुजूर आयुष्मान हेल्थ कार्ड आज तक नहीं बना

CM नीतीश का जनता दरबार शुरूः व्हील चेयर पर आया एक फरियादी, कहा- हुजूर आयुष्मान हेल्थ कार्ड आज तक नहीं बना

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार चल रहा है। सितंबर के दूसरे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई हो रही है। सीएम नीतीश लोगों की शिकायत सुन अधिकारियों को निर्देश दे रहे।

सीएम नीतीश से कई बच्चों ने शिकायत किया कि 2017 में ही मैट्रिक पास किये लेकिन आज तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। इस पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को देखने को कहा। वहीं एक विकलांग व्हील चेयर पर आकर मुख्यमंत्री से कहा कि हुजूर आज तक आयुष्मान हेल्थ कार्ड नहीं मिला। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताया और तुरंत स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिया। 



Suggested News