बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश की समीक्षा बैठक : MLA पवन जायसवाल ने फुलवरिया घाट पुल का उठाया मुद्दा, CM ने मंत्री नितिन नबीन से कहा-ससमय पूर्ण कराएं

CM नीतीश की समीक्षा बैठक : MLA पवन जायसवाल ने फुलवरिया घाट पुल का उठाया मुद्दा, CM ने मंत्री नितिन नबीन से कहा-ससमय पूर्ण कराएं

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से समाज सुधार अभियान की शुरुआत की है। CM के इस यात्रा की पहली जनसभा आज मोतिहारी में हुई। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्वी चंपारण जिले के सभी विधायक व पश्चिम चंपारण जिले से जुड़े विधायकों ने भी शिरकत किया। मोतिहारी जिले के कई विधायकों ने लंबे समय से सड़क निर्माण व पुल निर्माण नहीं होने का सवाल उठाया।

ढाका से भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि फुलवरिया घाट पर पुल का निर्माण 5 सालों से नहीं हो पाया है। पुल निर्माण के लिए तीन बार टेंडर हुआ । इसके बाद भी 5 सालों से एक ईंट भी नहीं जोड़ा गया है। अब टेंडर के बाद एजेंसी को निर्माण कार्य का जिम्मा दिया गया है । ऐसे में उसे 31 मार्च 2022 तक हर हाल में पूर्ण करा दें। यह पुल काफी महत्वपूर्ण है। मोतिहारी से शिवहर सीतामढ़ी के लिए पुल बन जाने से आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

इस पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन को कहा कि इस मामले को देखिए और ससमय पूर्ण करवाइए। वही तीन अन्य विधायकों ने भी जिले की तीन सड़कों के खस्ताहाल के बारे में मुख्यमंत्री से कहा कि लंबे समय से ज़िले की 3 मत्वपूर्ण सड़क नहीं बन पाई है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पीएमजीएसवाई के तहत बनी थी। सड़क के टूटने के बाद फिर से उसका निर्माण नहीं हो सका है। राज्य सरकार इसमें पहल करें और सड़क का निर्माण कराए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि आप खुद इस मामले को देखिए और समस्या का समाधान कराइए।

Suggested News