बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश के समाज सुधार अभियान का नहीं हो रहा असर, पूर्णिया में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

CM नीतीश के समाज सुधार अभियान का नहीं हो रहा असर, पूर्णिया में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

पूर्णिया. सरकार के लाख प्रयास के बाद भी महिलाओं को दहेज का दंश झेलना पड़ रहा है। सीएम ने समाज सुधार यात्रा के तहत भी लोगों को जागरुक किया। इसके बावजूद दहेज लोभी अपने करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरनगर वार्ड नम्बर 29 में देर रात दहेज लोभियों ने रकम की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। लूट मोहल्ला वार्ड नम्बर 29 निवासी मो. जियाउद्दीन की 21 वर्षीय पुत्री रूबी खातून की हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर सहायक खजांची थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस ने पति मो. आशिक के साथ उनके मां बाप सहित हत्या में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि लूटमार मुहल्ला निवासी जियाउद्दीन अपनी बेटी का निकाह 17 जनवरी 2021 को उसी मुहल्ला में रहनेवाले शफीउद्दीन के पुत्र मो. आशिक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार की थी।

लड़की वालों ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज में सारा सामान दिया था। शादी के बाद से ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। हमेशा रुपये मांगने का दबाव बनाया जाने लगा। मृतका के भाई रजी अहमद के फर्द बयान के आधार पर सहायक खजांची थाना में मामला दर्ज किया गया है। मृतिका के भाई रजी अहमद ने बताया कि बहन रूबी के पति एवं सास सुसर और बबलू अंसारी द्वारा अक्सर पैसे की डिमांड की जाती थी। कुछ माह पूर्व घर बनाने के नाम पर 2 लाख 21 हजार रुपया बबलू अंसारी के द्वारा लड़के के मां बाप के हाथ में दिया था। इसके बाद फिर से दहेज का डिमांड किया जाने लगा।


आर्थिक रुप से कमजोर रुबी के माता पिता रुपया देने में असमर्थ थे। लिहाजा ससुराल वाले ने मारपीट करना शुरू कर दिया। अंततः गुरुवार की देर रात दहेज लोभी ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतिका के भाई ने पति मो. आशिक, ससुर शफीउद्दीन राय, सास हसरती खातून, देवर नजिस राय, ननद सोनू प्रवीण, ममिया ससुर अनवर राय पिता मो. रहमान, ममिया सास मुन्नी खातून, वीआईपी कालोनी माधोपाड़ा निवासी मो. शामक अहमद उर्फ बबलू अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया है।

नवविवाहिता की मौत के बाद पूरे परिवार में गम का माहौल है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सहायक खजांची थाना में मामला दर्ज किया गया है। कांड संखिया 22/22 दर्ज करते हुए हत्या में शामिल 8 व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। समाजसेवी मो. इम्तियाज़ ने पुलिस प्रशासन से दहेज की खातिर जान लेने वाले दहेज लोभियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि इस तरह की घटना पर विराम लग सके।

Suggested News