बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी कैबिनेट में JDU के शामिल होने पर बोले CM नीतीश- हमें मालूम नहीं RCP सिंह से पूछ लीजिए

मोदी कैबिनेट में JDU के शामिल होने पर बोले CM नीतीश- हमें मालूम नहीं RCP सिंह से पूछ लीजिए

PATNA: केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू के शामिल होने की चर्चा काफी तेज है। मोदी कैबिनेट में जेडीयू के कौन-कौन सांसद मंत्री बनेंगे इस पर कयास लगाये जा रहे हैं। खबर है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह व सांसद ललन सिंह को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। बिहार के मुख्यमंत्रई नीतीश कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू की भागीदारी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार ने  केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने पर कहा कि हमने कुछ महीने पहले ही आरसीपी सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी थी। कोई फार्मूला बना है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। आरसीपी सिंह ही इस मामले में बात कर रहे हैं, उन्हीं से पूछ लीजिये। जदयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा, ऐसी कोई सूचना हमें नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी जो कुछ चाहेंगे, वही होगा। हमें जानकारी नहीं है कि कब केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा। 

वहीं 12 जुलाई से शुरू हो रहे मुख्यमंत्री के जनता दरबार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग जनता दरबारके आएंगे, उनके जिला से आने की व्यवस्था होगी। कोरोना को देखते हुए नियम बनाने की बात हमने कह दी है। आज हमने बाढ़ प्रभावित 5 जिलों का दौरा किया है, कल तीन और जिलों का दौराकरेंगे। आज चंपारण और तिरहुत का दौरा किया, कल मिथिलांचल में जाएंगे। निरीक्षण करने के बाद हम पीड़ितों की मदद के लिए जो होगा, वो करेंगे।



Suggested News