बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जननायक पॉलिटिक्सः CM नीतीश बोले- हमारी ख्वाईश कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न

जननायक पॉलिटिक्सः CM नीतीश बोले- हमारी ख्वाईश कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर हर साल उन्हें भारत रत्न दिये की मांग उठ रही है। जयंती खत्म होने के बाद इस मांग को सारे राजनीतिक दल के लोग भूल जाते हैं। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सभी दल के नेताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भारत रत्न दिये जाने की मांग की। जेडीयू की तरफ से भी कार्यक्रम आयोजित की गई और उन्हें भारत रत्न देने की आवाज उठाई गई। सीएम नीतीश ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये को लेकर ट्वीट किया है। 

सीएम नीतीश का ख्वाईश-जननायक को मिले भारत रत्न

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए अपनी अनुशंसा केन्द्र सरकार को पहले ही भेज दी है। इससे पहले भी वर्ष 2007, 2017, 2018 एवं 2019 में भारत रत्न के लिए इनके नाम की अनुशंसा की गई थी। हमारी ख्वाईश है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से विभूषित किया जाय। इधर, तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर के बहाने सीएम नीतीश को घेरा है।

नीतीश जी,आप PM से क्यों नहीं मिलते?

अब दिल्ली में मौजूद तेजस्वी ने कर्पूरी ठाकुर के भारत् रत्न दिये जाने के मुद्दे पर घेर लिया। तेजस्वी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की हमारी पुरानी माँग है। लेकिन बिहार से NDA के 40 में से 39 सांसद होने के बावजूद ड़बल इंजन सरकार जननायक को भारत रत्न क्यों नहीं दे रही है? क्या इसलिए कि वो वंचित समूह से संबंध रखते है? CM इसके लिए विशेष रूप से PM से क्यों नहीं मिलते?

आप बीजेपी के हाथों बंधक हैं -तेजस्वी

तेजस्वी ने आगे कहा कि  नीतीश जी,माना कि BJP के हाथों बंधक होने के बाद आप पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का भी दर्जा नहीं दिला सकते लेकिन राजनीति से इतर कर्पूरी जी को भारत रत्न दिलाने के लिए आप हमारी माँग का समर्थन करे। क्या इसके लिए आप हमारे MP, MLAs के साथ राष्ट्रपति के सामने परेड़ करेंगे?



Suggested News