बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश जमीन दें...'कल्याण बिगहा' में बन जायेगा हवाईअड्डा, BJP के 'सम्राट' ने पूछा- बिहटा-भागलपुर-मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के लिए अब तक क्यों नहीं दी जमीन

CM नीतीश जमीन दें...'कल्याण बिगहा' में बन जायेगा हवाईअड्डा, BJP के 'सम्राट' ने पूछा- बिहटा-भागलपुर-मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के लिए अब तक क्यों नहीं दी जमीन

पटना। बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार अब प्रासंगिक नहीं रहे। उन्होंने आरोप लगाते हुए यहां तक कहा कि शराबबंदी वाले बिहार में अगर शराब बिक रहे हैं तो केवल मुख्यमंत्री की कृपा से। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद में लोगों की समस्या सुनने और उसके समाधान को लेकर प्रयास किए जाने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नैतिकता की बात करने वाले नीतीश कुमार को लगातार चुनाव हारने के बाद अब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

चौधरी ने कहा कि अगर आज बिहार में कुछ देखने को मिलता है तो भ्रष्टाचार मिलता है। उन्होंने जदयू द्वारा राजगीर में हवाई अड्डा बनाने की मांग पर कहा कि अगर राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराए तो राजगीर क्या मुख्यमंत्री के गांव कल्यणबिगहा में हवाई अड्डा बन जाए। उन्होंने कहा कि भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहटा में हवाई अड्डा के लिए अब तक जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। एम्स के लिए राज्य सरकार अब तक जमीन उपलब्ध नहीं करा सकी। 

उन्होंने कहा कि कुढनी के चुनाव में कुढनी के मतदाताओं ने नीतीश के अहंकार को हराने का काम किया।  भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ’भ्रष्टाचार के युवराज’ कुढ़नी सीट जदयू को बेच दी लेकिन कुढ़नी की जनता समझदार निकली और जदयू को हराने का काम किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब न नीति है न सिद्धांत है। वे भ्रष्टाचारियों के संरक्षक बन गए हैं और उन्हें बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस भी गठबंधन में जाएंगें वह गठबंधन चुनाव हारेगी। 


उन्होंने कुढ़नी में अन्य दलों लोजपा (रामविलास) के चिराग, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और भारतीय जन पार्टी को भी कुढनी में मदद दिए जाने पर आभार जताया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि पहले बिहार में एनडीए का मतलब नीतीश कुमार होते थे लेकिन अब बिहार में एनडीए का मतलब भाजपा यानी भाजपा के नेतृत्व में एनडीए होगा।


Suggested News