बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में सुखाड़ को लेकर सीएम नीतीश गंभीर, समीक्षा बैठक जारी...

बिहार में सुखाड़ को लेकर सीएम नीतीश गंभीर, समीक्षा बैठक जारी...

PATNA: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर सीएम नीतीश काफी गंभीर हैं। रविवार को सीएम नीतीश एक बार फिर बिहार में सुखाड़ की समीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने किसानों के लिए कई ऐलान किए थे।

उन्होंने राज्य में बाढ़ और सूखा की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन बिहार में एक साथ बाढ़ और सुखाड़ होने का प्रमुख कारण है। दक्षिण बिहार में इस वर्ष भी सुखाड़ की स्थिति बन रही है। पिछले वर्ष एक लीटर डीजल पर 50 रुपये सब्सिडी दी गयी थी, जो इस वर्ष बढ़ाकर 60 रुपये कर दी गयी है। बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति पर 18 अगस्त को होनेवाली समीक्षा बैठक में अन्य निर्णय लिये जायेंगे। पिछले वर्ष 25 जिलों के 280 प्रखंडों को सुखाड़ घोषित किया गया था।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जिससे 13 जिलों के 101 प्रखंड और एक हजार 269 पंचायतें पीड़ित हुई हैं। आपदा पीड़ितों के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।  बाढ़पीड़ितों के बैंक खातों में सीधे छह-छह हजार रुपये भेजे जा रहे हैं।

Suggested News