बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जंगलराज से मुक्ति दिलाकर सीएम नीतीश ने बिहार में सामाजिक न्याय और विकास की धारा को मजबूत किया : डॉ. मधुरेंदु पाण्डेय

जंगलराज से मुक्ति दिलाकर सीएम नीतीश ने बिहार में सामाजिक न्याय और विकास की धारा को मजबूत किया : डॉ. मधुरेंदु पाण्डेय

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ( उत्तरी बिहार ) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के जनता की धड़कन हैं। बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। जनता की यही चाहत है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की जनता की सेवा करते रहे। मुख्यमंत्री के 16 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में जो व्यवस्था परिवर्तन हुआ है और उसके साथ विकास की जो गंगा की धारा बही है उससे प्रभावित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता की दिलों की धड़कन बन गए हैं। 

पांडेय ने नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च राजनीतिज्ञ करार देते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता की पहली पसंदीदा और सर्वमान्य नेता है। सबका साथ और सबका विकास मुख्यमंत्री की जो नीति और रणनीति रही है उससे बिहार ने विकास का एक नया अध्याय देश के राजनीतिक इतिहास के पन्नों पर स्वर्णअक्षरों से लिख दिया है। 

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाकर नरसंहार मुक्त बिहार बनाने का काम किया है। वर्ष 2005 के पूर्व ना जाने बिहार की मिट्टी कितने बेगुनाह, निरीह और बेबस लोगों की खुनों से लाल थी। जातीय और धार्मिक उन्माद चरम पर पहुंच गया था। जिसे सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून एवं विधि व्यवस्था को सुदृढ़ कर राज्य में शांति व्यवस्था बहाल कर अमन चैन स्थापित करने का काम किया। जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में अमन चैन की जीवन यापन कर रहे हैं।

Suggested News