बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साल के अंतिम दिन CM नीतीश ने बताई अपनी संपत्ति, कैश सिर्फ 28 हजार रू, जानें और क्या है संपत्ति

साल के अंतिम दिन CM नीतीश ने बताई अपनी संपत्ति, कैश सिर्फ 28 हजार रू, जानें और क्या है संपत्ति

PATNA: साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूरी कैबिनेट अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करती है। 2022 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति की जानकारी साझा किया है। इस बार मुख्यमंत्री ने अपने बेटे निशांत की संपत्ति का ब्योरा साझा नहीं किया है। इसके पहले तक वे बेटे की संपत्ति का भी उल्लेख करते थे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार,उनके पास नकद 28135 रू हैं. वहीं, एसबीआई पटना सेक्रेटेरिएट में 25414 रू, एसबीआई पार्लियामेंट्री हाउस दिल्ली में 3243 रू पीएनबी बोरिंग रोड में 23199 रू है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है. वही सोने की दो अंगूठी भी है. इसके अलावा अन्य घरेलू सामान है. कुल मिलाकर यह संपत्ति 1668869 रुपये की है. वहीं अचल संपत्ति के रूप में रेजिडेंशियल भवन सांसद बिहार कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी द्वारिका में है. वर्तमान मूल्य ₹5850000 रू है। 


Suggested News