बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने शिवहर में डैम और लिंक पथ निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा कराने का दिया निर्देश

सीएम नीतीश ने शिवहर में डैम और लिंक पथ निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा कराने का दिया निर्देश

SHEOHAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम करीब 4:30 हेलीकॉप्टर से बेलवा पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा मौजूद थे। सीएम इस दौरान बेलवा में निर्माणाधीन डैम का जायजा लिया। बागमती नदी के किनारे निर्माण हो रहे करीब 100 करोड़ की लागत से डैम निर्माण का जायजा लेते हुए सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश दिया। 

सीएम के हवाले से डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि सीएम ने कहा कि हर खेत को सिंचाई उपलब्ध कराने का जो सरकार का महत्वपूर्ण लक्ष्य है। उसे पूरा किया जाए और डैम निर्माण जल्द ही पूरा किया जाए। सीएम ने कहा कि लिंक पथ निर्माण कार्य में भी जल्द पूरा किया जाए। सीएम ने कहा कि डैम निर्माण पूरा हो जाने से शिवहर, सीतामढ़ी और मोतिहारी जिले में लोगों को बाढ़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी। जिसके लिए बाढ़ से पूर्व हर हाल में डैम का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए। सीएम के बेलवा आगमन को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान जदयू के शिवहर जिला प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान समेत जदयू के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री को देखने के लिए काफी संख्या में लोग बागमती किनारे पहुंच गए थे। उल्लेखनीय हो कि बेलवा बागमती नदी के कारण लगातार आसपास के जिले और शिवहर जिला बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित होता है। जिसके कारण डैम का निर्माण कराया जा रहा है। बता दें कि 1981 में बिहार के मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्र भी दिलवा पहुंचकर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। जहां पांच पाया का निर्माण हो पाया। जिसके बाद बागमती नदी ने अपनी धारा बदल दी थी। बेलवा में यह दूसरी बार किसी मुख्यमंत्री का आगमन हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही डैम और लिंक पथ का निर्माण कार्य किया जा सकता है। 

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News