बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शराबबंदी की समीक्षा कर रहे थे सीएम नीतीश, हाजीपुर में नशे की हालत में गिरफ्तार हो गए आपूर्ति पदाधिकारी

पटना में शराबबंदी की समीक्षा कर रहे थे सीएम नीतीश, हाजीपुर में नशे की हालत में गिरफ्तार हो गए आपूर्ति पदाधिकारी

VAISHALI : एक ओर आज जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में शराबबंदी के स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के सरकार के एक अधिकारी खुलेआम शराब बंदी कानून का उल्लंघन कर शराब के नशे में धुत होकर निर्वाचन के काम में लगे हुए थे। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत नशेबाज पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार महनार के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को नशे की हालत में सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के गांधी उच्च विद्यालय सहदेई बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। 

बताया जा रहा है कि सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में 24 नवंबर को होने वाले मतदान कार्य के लिए सहदेई बुजुर्ग स्थित गांधी उच्च विद्यालय सहदेई बुजुर्ग में ईवीएम कमिश्निंग का कार्य चल रहा है। यहीं पर अरुण कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी पर पहुंचे थे। ईवीएम कमिश्निंग में उनकी तैनाती की गई थी। जैसे ही पुलिस को अरुण कुमार सिंह के शराब के नशे में कार्यस्थल पर होने की जानकारी मिली। सहदेई बुजुर्ग ओपी अध्यक्ष सुनीता कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थाना पर ब्रेथ एनालाइजर से प्राथमिक जांच की गई। जिसमें ब्रेथ एनालाइजर के काउंटिंग 585 एमजीएच अल्कोहल पाया गया। इस संबंध में सहदेई बुजुर्ग ओपी अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि एसडीओ के आदेश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ब्रेथ एनालाइजर की काउंटिंग 585 एमजीएच आया है। आगे की जांच के लिए अरुण कुमार सिंह को सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि जो कोई भी शराब बंदी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके विरूद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून सबके लिए एक समान है। चाहे वह कोई भी हो। किसी भी कीमत पर शराब बंदी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के वीडियो डॉक्टर मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने बताया कि अरुण कुमार सिंह ईवीएम कमिश्निंग में ड्यूटी पर थे। वहीं से पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। इस संबंध में महनार के एसडीओ सुमित कुमार ने बताया कि अरुण कुमार सिंह के द्वारा शराब पीने की लगातार शिकायत मिल रही थी।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट

Suggested News