बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश कल नागालैंड जाएंगे, दीमापुर में जयप्रकाश नारायण की जयंती में होंगे शामिल

CM नीतीश कल नागालैंड जाएंगे, दीमापुर में जयप्रकाश नारायण की जयंती में होंगे शामिल

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नागालैंड जाएंगे। यहां के दीमापुर के DDSC स्टेडियम गोलारोड में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद कल ही वहां से लौटकर सीएम नीतीश पटना में जेपी की जयंती समारोह में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि दीमापुर में सघन जनसंपर्क कर अभियान चलाया गया कि हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार का भाषण सुने। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान,सांसद रामप्रीत मंडल, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सासंद सुनील कुमार पिंटू, सासंद अनिल हेगड़े, बिहार विधान परिषद के सदस्य सह नागालैंड के प्रभारी अफाहाक अहमद, उत्तर प्रदेश के पूर्व सासंद सह राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश जदयू के प्रदेश महासचिव शुशील पटेल, बिहार जदयू प्रदेश सचिव रंजन सिंह पटेल, जदयू वैशाली जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र, स्थानीय धर्मेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, अजित सिंह, संतोष कुमार, दीनानाथ साह इत्यादी ने अभियान चलाया है।

इस बीच बिहार के मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में विकट स्थिति पैदा कर दी है। देश कहां जा रहा है। इससे कोई मतलब केन्द्र सरकार को नहीं है। केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। बेरोजगारी सबसे अहम मुद्दा देश में बना हुआ है। सामाजिक सौहार्द को भाजपा अपने लाभ के लिए खत्म करने में लगी हुई है।

Suggested News