बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश 30 नवम्बर को राजगीर महोत्सव का करेंगे उद्घाटन, जावेद अली, ऐश्वर्या निगम सहित कई जानी मानी हस्तियाँ होंगी शामिल

सीएम नीतीश 30 नवम्बर को राजगीर महोत्सव का करेंगे उद्घाटन, जावेद अली, ऐश्वर्या निगम सहित कई जानी मानी हस्तियाँ होंगी शामिल

NALANDA : नालंदा के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में 30 नवंबर से तीन दिनों तक होने वाले राजगीर महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई है। 30 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल में राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में जावेद अली, ऐश्वर्या निगम समेत कई कलाकार भाग ले रहे हैं। महोत्सव को लेकर जर्मन हैंगर, पगोड़ा, आकर्षक तोरणद्वार, मंच  इत्यादि बनाने का काम कामगारों के द्वारा तेजी से किया जा रहा है।

राजगीर महोत्सव 2023 अंतर्गत महिला महोत्सव  का आयोजन 01 दिसम्बर एवं 02 दिसम्बर को सर्कस मैदान, राजगीर में निर्धारित किया गया है। महिला महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

महिला महोत्सव में 1 दिसम्बर को  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागी- सरकारी एवं निजी विद्यालयों के आठवीं से बारहवीं वर्ग की बालिकाएं होगी। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी- सरकारी एवं निजी विद्यालयों के आठवीं से बारहवीं वर्ग की बालिकाएं होगी। जबकि मेहंदी एवं क्वीज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी- सरकारी एवं निजी विद्यालयों के आठवीं से बारवीं वर्ग की बालिकाएं होंगी। वहीं स्पून रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागी- उपस्थित छात्राऐं एवं महिलाएं होगी। जबकि 2 दिसम्बर को फैशन शो का आयोजन होगा, जिसके प्रतिभागी- सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की बारहवीं वर्ग की बालिकाएं एवं कॉलेज की छात्राएं होंगी। वहीं अंताक्षरी एवं म्यूजिकल चेयर में प्रतिभागी- उपस्थित छात्राऐं एवं महिलाएं होंगी। 

जिला प्रशासन, नालंदा की ओर से सभी नालंदा जिलावासियों से अनुरोध किया गया है कि महिला महोत्सव समारोह में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लें। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोग्राम शाखा (आई. सी. डी. एस) से संपर्क किया जा सकता है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News