बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश आज छोड़ेंगे मुख्यमंत्री आवास, आज की रात नये बंगले में गुजारेंगे....

CM नीतीश आज छोड़ेंगे मुख्यमंत्री आवास, आज की रात नये बंगले में गुजारेंगे....

PATNA:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज से पता बदल जायेगा। वे आज रात से ही एक अन्ने मार्ग स्थिति आवास को छोड़ कर 7 सर्कुलर रोड़ स्थित बंगला में रहेंगे। नये आवास में जाने से पहले आज सीएम नीतीश उस बंगले का निरीक्षण भी कर चुके हैं। आज रात मुख्यमंत्री नये बंगले में ही गुजारेंगे। 

जेडीयू के विधान पार्षद ललन सर्राफ ने बताया है कि आज रात 8 बजे के बाद वे 7 सर्कुलर रोड़ स्थित बंगले में चले आयेंगे। बंगला पूरी तरह से तैयार हो गया है। आने से पहले आज दिन में वे खुद भी नए बंगले में गये थे और देखा था। परिवार के अन्य सदस्य भी आज रात यहीं आ जायेंगे। उनका सामान भी 7 सर्कुलर रोड़ स्थित बंगले में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सीएम नीतीश कुमार अभी दफ्तर में बैठ कामकाज निबटा रहे हैं। काम निबटाने के बाद वे नए आवास में ही जायेंगे। 

बता दें, नीतीश कुमार ने जब सीएम की कुर्सी जीतनराम मांझी को सौंप दी थी उस दौरान भी उन्होंने मुख्यमंत्री का बंगला छोड़ दिय़ा था। तब वे 7 सर्कुलर रोड़ वाले बंगले में ही रहे थे। हालांकि मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद वे फिर से एक अन्ने मार्ग वाले बंगले में लौट गये थे। इसके बाद यह बंगला मुख्य सचिव के नाम पर अलॉट हुआ था। पिछले कुछ महीने से इस बंगले में काम चल रहा था। मुख्यमंत्री के संभावित निवास को लेकर बंगले को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा था। अब जाकर सीएम नीतीश इस बंगले में रहने आ रहे हैं। 



Suggested News