बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री राहत कोष में मिले 7 करोड़ रूपये, CM नीतीश कुमार ने रिसीव किया चेक

मुख्यमंत्री राहत कोष में मिले 7 करोड़ रूपये, CM नीतीश कुमार ने रिसीव किया चेक

पटना : मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आज बिहार शहरी आधारभूत विकास निगम और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने कुल 7 करोड़ की सहायता राशि दी है. बिहार शहरी आधारभूत विकास निगम ने 5 करोड़ और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने 2 करोड़ का चेक आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा।

शहरी विकास मंत्री सुरेश शर्मा और विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए करोड़ का चेक दिया वहीं पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की तरफ से करोड़ का चेक दिया।

सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिए बिहार शहरी आधारभूत विकास निगम और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को धन्यवाद दिया साथ ही सीएम नीतीश ने सामाजिक पहल के लिए सराहना भी की.


Suggested News