बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फिर शुरू होगा CM का जनता दरबार और समाज सुधार अभियान, तारीखों और कार्यक्रम का हुआ ऐलान

फिर शुरू होगा CM का जनता दरबार और समाज सुधार अभियान, तारीखों और कार्यक्रम का हुआ ऐलान

PATNA  : कोरोना गाइडलाइन को शिथिल किया जाने के बाद एक बार फिर से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। 01 अणे मार्ग से 14 फरवरी को दूसरे सोमवार से फिर से इस शुरू किया जाएगा। तीसरे सोमवार यानी 21 फरवरी को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 22 फरवरी से मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान भी शुरू कर दिये जाएंगे।  

वैक्सीन लेनेवालों को ही अनुमति

जनता दरबार में पूर्व की तरह दोनों टीका प्राप्त लोगों को ही इसमें शामिल होने की अनुमति है। वहीं पूर्व के कार्यक्रम के तहत दूसरे और तीसरे सोमवार को निर्धारित विभागों की सुनवाई की जाएगी।  

22 से समाज सुधार अभियान भी शुरू

आगामी 22 फरवरी से मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री के इस अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत भागलपुर से होगी। जहां वह भागलपुर और बांका जिले की जीविका दीदियों से मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे। 23 फरवरी को मुख्यमंत्री की सभा जमुई में आयोजित होगी। इसमें जमुई लखीसराय, मुंगेर और शेखपुरा जिले की जीविका दीदियों से सीएम सीधे संवाद करेंगे। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री बेगूसराय में होंगे जहां बेगूसराय खगड़िया जिले के जीविका दीदी से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। इसके साथ ही शराबबंदी दहेज और बाल विवाह से संबंधित मामलों की पूरी रिपोर्ट के साथ इन जिले के अधिकारियों संबंधित विभाग को तैयारी करने के आदेश जारी किए गए हैं 

गौरतलब है कि 4 जनवरी को औरंगाबाद लोकसभा स्थगित कर दिया गया था इसके साथ ही हर सोमवार को लगने वाले स्थगित हो गए थे

Suggested News