बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आदिवासी महिला के घर पहुंच गए सीएम शिवराज, गैस की जगह लकड़ी के चूल्हे पर बने रोटी का किया सेवन

आदिवासी महिला के घर पहुंच गए सीएम शिवराज, गैस की जगह लकड़ी के चूल्हे पर बने रोटी का किया सेवन

SATNA : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने चुनावी दौरे के दौरान मंगलवार को सतना के दौरे पर हैं। इस दौरान वह एक आदिवासी महिला बसंती के घर पहुंच गए, जहां उन्होंने सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी तथा विधायक शरद कोल के साथ खाने का भी आनंद लिया। 

इस खाने की सबसे खास बात थाली में परोसी गई रोटी, जो किसी गैसे चूल्हे पर नहीं, बल्कि लकड़ी के चूल्हे पर तैयार किए गए थे। बसंती ने मुख्यमंत्री के लिए चने की भाजी, भर्ता और चूल्हे पर हाथ से बनी पनपथी रोटी के साथ दाल-चावल, लौकी की सब्जी और खीर बनाई थी। इस दौरान सीएम कमरे से बाहर निकले और सीधे चूल्हे के पास गांव की अन्य महिलाओं के साथ बैठी बसंती के पास जा बैठे। उन्होंने भोजन की तारीफ करते हुए कहा, जो स्वाद बहनों के हाथ की बनी रोटियों में है वो कहीं नहीं, क्योंकि उसमें इनका प्रेम भी मिला है।

रोटी बनाने का पूछा तरीका

पनपथी रोटी के स्वाद ने सीएम को इतना मोहित किया उन्होंने इसे बनाने के तरीके के बारे में पूछ लिया। बसंती ने बताया कि गूंथे आटे को हाथ से गोल आकार दिया जाता है। उसकी मोटाई ज्यादा रखी जाती है और उसे आग पर पकाया जाता है। बसंती के घर भोजन करने के बाद मुख्यमंत्री जनपद सदस्य छोटी कोल के घर भी पहुंचे। वहां उन्होंने चाय पी, लोगों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछीं और कहा इन पर ध्यान जरूर दिया जाएगा। वहीं बसंती ने कहा कि पहली बार हमारे गांव में कोई मुख्यमंत्री आया है, जिससे सभी लोग खुश हैं।


Suggested News