बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकारी कर्मियों पर सीएम ने दिखाई सख्ती, सिर्फ आधे घंटे के लिए ही लेना होगा लंच ब्रेक

सरकारी कर्मियों पर सीएम ने दिखाई सख्ती, सिर्फ आधे घंटे के लिए ही लेना होगा लंच ब्रेक

UP DESK : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 चल रही है। सत्ता फिर से मिलने के बाद लगातार योगी सरकार द्वारा सख्त और आवश्यक फैसले लिए जा रहे है। योगी आदित्यनाथ ने खुद उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किया हैं। सीएम ने दफ्तरों में काम के प्रति ढील देखने के बाद सभी कर्मचारियों को सिर्फ आधे घंटे की लंच ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। 

साथ ही साथ सरकारी कार्यालयों में अच्छा माहौल बनाये रखने और काम जल्दी होने के लिए समय से कार्यालय आने का निर्देश जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम के साथ बैठक की। इसमें सरकारी कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बनाने पर जोर दिया गया। 

इसके लिए तय किया गया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। साथ ही लंच ब्रेक आधे घंटे से ज्यादा न लें। इसके साथ ही लंच ब्रेक के बाद तुरंत सभी का कार्यालय में होना अनिवार्य होगा। इससे पहले कई स्तर पर शासन तक शिकायत पहुंच रही थी कि कर्मचारी कई-कई घंटों के लिए कार्यालय से गायब हो जाते है और यही वजह है की सरकार को ये कड़क निर्णय लेना पड़ा।

Suggested News