बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बिहार में सीओ के तबादले पर रोक, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर : बिहार में सीओ के तबादले पर रोक,  मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

Patna : अभी-अभी एक बड़ी खबर राजधानी से सामने आ रही है। जहां सीओ के तबादले के आदेश पर रोक लगा दिया गया है। मिल रही जानकारी के आदेश पर मुख्य सचिव ने बिहार में सीओ के तबादले पर फिलहाल रोक लगा दी। इस बावत मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 

मुख्य सचिव की ओर स जारी आदेश में कहा गया है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विगत 27 और 30 जून को जिन पदाधिकारियों एवं समकक्षीय पदाधिकारियों का स्थानांतरण/पदस्थापन किया गया है। प्राप्त सूचनानुसार उपरोक्त स्थानांतरण/पदस्थापन में कुछ में कार्यपालिका नियामवली का अनुपालन नहीं किया गया प्रतीत होता है। 

इसे लेकर यह आदेशित किया जाता है कि तत्काल उपरोक्त अधिसूचनाओँ को स्थगित रखा जाए एवं कार्यपालिका नियमावली के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण विवेचना के साथ संचिका आदेश हेतु सीएमके समक्ष उपस्थित किया जाए। 

बता दें पिछले दिनों बिहार के राजस्व-भूमि सुधार विभाग में 400 से अधिक CO का तबादला हुआ था। जिसका नोटिफिकेशन 30 जून को जारी किया गया था।

 

Suggested News