दाखिल खारिज के लिए सीओ मांग रहा था 2 लाख नजराना, पीड़ित ने डीएम से कर दी शिकायत
Muzaffarpur : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मड़वन अंचलाधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
शिकायतकर्ता ने मड़वन सीओ पर उससे दो लाख रुपये नजराना मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने डीएम को दिए आवेदन में कहा है कि मड़वन सीओ जमीन की दाखिल खारीज करने को लेकर दो लाख रुपये की मांग कर रहे है।
शिकायकर्ता ने कहा कि वह पिछले 6 महीने से सीओ कार्यालय का चक्कर काट रहा है। लेकिन सीओ 2 लाख रुपये लिए बिना काम करने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद आज हारकर डीएम के सामने गुहार लगाई है।



मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट