बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में कोचिंग के टीचर ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही छात्रा के साथ कई बार किया दुष्कर्म, तीन पर FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर में कोचिंग के टीचर ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही छात्रा के साथ कई बार किया दुष्कर्म, तीन पर FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर. जिले के हत्था ओपी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता 17 वर्षीय इंटर की छात्रा है। गांव में ही कोचिंग पढ़ने जाती थी। उसी कोचिंग के टीचर अशोक कुमार पर उसने घिनौनी करतूत को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उसके अलावा कोचिंग के एक अन्य शिक्षक बिट्टू और अजित कुमार को भी आरोपी बनाया है। इन दोनों पर उसने रेप के दौरान वहां मौजूद होकर तमाशा देखने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस सम्बंध में महिला थाना में FIR दर्ज करायी है।

थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद से तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता बनारस में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। उसके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वह गांव में ही पिछले तीन वर्षों से आरोपी के कोचिंग में पढ़ने जाती थी। मैट्रिक की तैयारी भी उसने उसी कोचिंग से की थी। आरोपी टीचर की उसपर काफी पहले से गन्दी नजर थी। लेकिन, वह इग्नोर कर पढ़ाई करती रही।

इसी बीच पिछले वर्ष दिसंबर में वह बाजार जा रही थी। वहां आरोपी टीचर मिल गया। पहले तो उसने बातों में उलझाया। फिर बहलाकर कोचिंग ले गया। वहां पर दो अन्य आरोपी भी थे। मुख्य आरोपी ने जबरन उसका रेप किया। चीखने चिल्लाने पर मुंह को गमछा से बांध दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। जब उसने हवस पूरी कर ली। तब छोड़ दिया। इसके बाद फिर इस वर्ष फरवरी में भी उसे धमकाकर रेप किया।

महिला थाना की सब इंस्पेक्टर मालती कुमारी पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। वहां उसका मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज होगा। सब इंस्पेक्टर केस की हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है। कोर्ट में उसका बयान होगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट आने का भी पुलिस को इंतजार है।

Suggested News