बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड हाईकोर्ट के ये 3 जज होंगे स्थाई, सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की सिफारिश

झारखंड हाईकोर्ट के ये 3 जज होंगे स्थाई, सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की सिफारिश

उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की। कॉलेजियम ने जिन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है उनमें न्यायमूर्ति राजेश कुमार, न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी और न्यायमूर्ति कैलाश देव शामिल हैं।

 शीर्ष अदालत के तीन वरिष्ठतम न्यायाधीशों की कॉलेजियम ने रिकार्ड पर उपलब्ध सामग्री पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया। यह कॉलेजियम उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिये उनके नामों का चयन और सिफारिश करती है।

 दूसरी ओर, शीर्ष अदालत के पांच न्यायाधीशों की कॉलेजियम उच्चतम न्यायालय के लिये न्यायाशीशों के नामों का चयन और सिफारिश करती है।न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के 17 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति आर भानुमति पांच सदस्यीय कॉलेजियम की नयी सदस्य बनी हैं। 

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति रूमा पॉल के बाद 13 साल के अंतराल पर कॉलेजियम में शामिल होने वाली वह महिला न्यायाधीश हैं। शीर्ष अदालत की नयी कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति भानुमति शामिल हैं।


Suggested News