बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में टाटा मैजिक और पिकअप के बीच हुई टक्कर, एक की मौत, सात लोग हुए जख्मी

सासाराम में टाटा मैजिक और पिकअप के बीच हुई टक्कर, एक की मौत, सात लोग हुए जख्मी

SASARAM : जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के चंद्रकैथी गांव में एक मैजिक तथा टमाटर लदे हुए पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिससे मैजिक पर सवार होकर क्रिकेट खेलने जा रहे एक लड़के ही मौत हो गई। वहीँ इस घटना में 7 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में चार क्रिकेट खिलाड़ी बताये जा रहे है। 

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए चेनारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में से 5 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक रौशन कुमार चेनारी थाना के नारायणा का निवासी बताया जाता है। बताया जा रहा हैकी रौशन नारायणा के मध्य विद्यालय के आठवीं कक्षा का छात्र था। घायलों में संजोग प्रसाद, अजय कुमार रजक, नवीन तिवारी, पिंटू गुप्ता आदि शामिल है। 

बता दे कि लड़कों की क्रिकेट टीम नारायणा से मैजिक पर सवार होकर मैच खेलने खैरा गांव जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। इस हादसे में क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीँ मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 


सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News