बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में ट्रैक्टर और ऑटो के बीच हुई टक्कर, दो सगी बहनों की हुई मौत, श्राद्ध कर्म से घर लौट रहे 11 लोग हुए जख्मी

बांका में ट्रैक्टर और ऑटो के बीच हुई टक्कर, दो सगी बहनों की हुई मौत, श्राद्ध कर्म से घर लौट रहे 11 लोग हुए जख्मी

BANKA : अमरपुर -बांका मुख्य पथ पर महगामा मोड़ के समीप ऑटो एवं ट्रैक्टर वाहन की टक्कर में ऑटो पर सवार महिला समेत ग्यारह लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिला के एकसिंघा गांव निवासी सतनारायण मंडल की अपने मां की श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरूवार की सुबह अपने पुरे परिवार के साथ सुलतानगंज गंगा स्नान करने गये थे। जहां से वापस ऑटो पर सवार होकर अमरपुर -इंगलिशमोड़ होते हुए अपने गांव एकसिंघा जा रहा था। तभी महगामा मोड़ के समीप विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर वाहन ने अनियंत्रित होकर ऑटो में धक्का मार दिया। 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाने में दिया। जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार, महिला दारोगा ज्योति रानी ,दारोगा चंचल कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर सभी जख्मियो को ऐम्बुलैन्स वाहन की मदद से उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आये। रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ रायबहादुर ने जख्मी सतनारायण मंडल की 22 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी, 20 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी मृतका के बहनोई भारती कित्ता निवासी छोटु मंडल तथा ऑटो चालक निरंजन यादव का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। 

अन्य जख्मी सतनारायण मंडल की पत्नी बीणा देवी, 15 वर्षीय किशोरी अनुराधा कुमारी, घनश्याम मंडल, रूबा कुमारी, साजो कुमारी, अंशु कुमारी, मौसम कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। दो सगी बहनो की मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनो में कोहराम मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एकसिंघा गांव के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गये। मृतक के परिजनो का करूण रूदन देख ग्रामीणो तथा अस्पताल में मौजूद लोगो की भी आंखे नम हो गई। अस्पताल में मौजूद प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। 

अस्पताल में मौजूद ग्रामीणो ने बताया की मृतक दोनो बहने काफी होनहार एवं मेघावी थी। पांच बहन व एक भाई में मृतक दोनो बहने तीसरे व चौथे नंबर पर थी। मृतक की दो बहनो की शादी हो चुकी है। जबकि मृतक गुड़िया कुमारी चेन्नई के किसी अस्पताल में प्राईवेट नौकरी करती थी। दादी की मौत होने की सुचना पर श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने गुड़िया चेन्नई से अपने गांव एकसिंघा आई थी। घटना के बाद मृतक के परिजन समेत ग्रामीण पुरी तरह हतप्रभ नजर आ रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। घटना स्थल से  ट्रैक्टर तथा ऑटो जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिजन द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News