बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत : पूर्व वार्ड सदस्य समेत 2 की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत : पूर्व वार्ड सदस्य समेत 2 की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

AURANGABAD : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रफीगंज सिन्हा कॉलेज रोड में दो बाइको की आमने- सामने हुई भिड़ंत में दो लोगो की मौत हो गई, वहीं लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि दो विपरित दिशा से काफी तेज रफ्तार में दोनो बाइक आ रहा था। इसी दौरान बिसैनी मौड़े के समीप दोनो की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में जहां नेहूटी निवासी मो. शमसुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भदवा निवासी आफताब अस्पताल ले जाने क क्रम में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दोनो में एक पूर्व वार्ड सदस्य था।  

वहीं घटना में गंभीर रुप से घायल मृतक मो. शमसुद्दीन की पत्नी कौसर जहां और दूसरे बाइक पर सवार एक अन्य य़ुवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट

Suggested News