बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आने वाले हैं तेजस्वी यादव..जानिए कितने बजे अज्ञातवास से लौट रहे नेता प्रतिपक्ष

आने वाले हैं तेजस्वी यादव..जानिए कितने बजे अज्ञातवास से लौट रहे नेता प्रतिपक्ष

PATNA :  लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 29 मई से हीं गायब हैं। वे 28 दिनों तक कहां थे किसी को पता नहीं...इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि वे आज पटना लौटने वाले हैं। 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि वे करीब 2 बजे पटना पहुंचने वाले हैं। हालांकि इसमें अचानक बदलाव भी हो सकता है, लेकिन जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वे आज हर हाल में अज्ञातवास से वापस पटना लौटेंगे।

दरअसल लोकससभा चुनाव में हार के बाद से विपक्ष पूरी तरह से हताश है।इसी बीच तेजस्वी यादव भी बिहार की राजनीति से अचानक गायब हो गए। उनके गायब होने पर बिहार में राजनीति भी शुरू है। तेजस्वी यादव सिर्फ बिहार से बाहर हीं नहीं हैं बल्कि वे सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले तेजस्वी यादव ने बिहार के मुजफ्फरपुर में इतने मासूमों की मौत के बाद भी ट्वीटर के माध्यम से भी सरकार पर निशाना नहीं साधा।

अब खबर है कि वे 28 जुन से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठायेंगे। लेकिन सत्तापक्ष तेजस्वी के इतने दिनों तक बिहार से गायब रहने पर सदन में भी सवाल पूछेगा।

Suggested News