बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्‍वारंटाइन सेंटर में गड़बड़ी को दूर करने के लिए बनी कमिटि, प्रवासी मजदूर कमिटि में होंगे सदस्य

क्‍वारंटाइन सेंटर में गड़बड़ी को दूर करने के लिए बनी कमिटि, प्रवासी मजदूर कमिटि में होंगे सदस्य

Samastipur : जिले में क्‍वारंटाइन सेंटर की निगरानी आमलोगों के हाथों में दिए जाने का जिलाधिकारी द्वारा निर्णय लिया गया है। इस बावत जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने प्रखंडों में बने क्‍वारंटाइन सेंटर की निगरानी के लिए बीडीओ की अध्यक्षता में दो सदस्यीय कमिटि का गठन करने का निर्देश दिया है। 

जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि कुछ क्‍वारंटाइन राहत कैंप से ऐसी शिकायत प्राप्त हो रही है कि सेंटर में रखे गए लोगों को नाश्ता, भोजन आदि समय पर नहीं दिया जा रहा है। यह चिंता का विषय है। सेंटर में इन कमियों को दूर करने के लिए सीओ की अधय्क्षता में निम्न रुप से मेंस कमिटि गठित की जाती है।

  1. प्रखंड स्तरीय भोजन कोषांग के नोडल पदाधिकारी – अध्यक्ष
  2. संबंधित अंचल के नाजीर                    - सदस्य सचिव
  3. क्‍वारंटाइन के तीन प्रवासी मजदूर              - सदस्य

डीएम में आदेश में कहा है कि इनके द्वारा सेंटर में भोजन, नाश्ता समेत अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति और निगरानी की जवाबदेही होगी। 

Suggested News