बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फासिज़्म के ख़िलाफ़ लड़ाई का आगाज़ कर चुकी है : कॉo राम नरेश पांडेय

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फासिज़्म के ख़िलाफ़ लड़ाई का आगाज़ कर चुकी है : कॉo राम नरेश पांडेय

ARWAL : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय ( 13-14 अगस्त ) छठा अरवल जिला सम्मेलन का उद्घाटन शहर तेलपा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कॉo राम नरेश पांडेय ने किया। इसकी शुरुआत पार्टी के झंडोतोलन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि कॉo रामनरेश पांडेय, पार्टी के प्रदेश नेता विश्वजीत कुमार, अरवल जिला सचिव अरुण कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया। 


भाकपा के राज्य सचिव कॉo राम नरेश पांडेय ने जिला सम्मेलन के भाषण में कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश को हर तरह से कमजोर कर रही है। नरेंद्र मोदी लगातार देश की संपत्ति पूंजीपतियों के हाथों औने-पौने दामों में बेच रहे हैं। इसका नतीजा है कि नरेंद्र मोदी रोजगार नहीं दे पा रहे हैं। शिक्षा के बजट में कटौती की जा रही है जिसका खामियाजा कमजोर वर्ग को सहना पड़ रहा है। मौजूदा सरकार ने ऐसी हालत पैदा कर दी है कि जिसके पास दौलत होगी, वही शिक्षा और स्वास्थ्य की पा सकता है। अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य अब गरीबों की पहुँच से बाहर हो चुकी है। नरेंद्र मोदी ने अग्नि वीर की भर्ती की नीति लाकर भारतीय सेना के मनोबल को कमजोर किया है। भाजपा ने देश और इसके संविधान को भारी खतरे में डाल दिया है। लेकिन बिहार से भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ाई का आगाज़ हो चुका है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रही है। हमारी पार्टी के तमाम लोग, तमाम किसान-मजदूर, छात्र-नौजवान मिलकर आनेवाले दिनों में भाजपा से देश को मुक्त करायेंगे। इसलिए हम यह ठान ले कि हर रोज हमें भाजपा के ख़िलाफ़ संघर्ष में रहना है।

भाकपा के प्रदेश नेता व अरवल जिला प्रभारी कॉo विश्वजीत कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सत्ता पर फासीवादी ताकतें काबिज हो चुकी हैं। उनके खिलाफ लड़ाई में कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका होगी। मजदूरों की वाजिब मजदूरी की पहली लड़ाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लड़ी है। कम्युनिस्ट पार्टी की मजबूती के कारण बैंकों का, खदानों का सरकारीकरण कराया है। कम्युनिस्ट पार्टी आम जनता की पार्टी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसी एक जाति की पार्टी नहीं है।

वहीँ जिला सचिव अरुण कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था। लेकिन उनके राज में किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों के लिए आजादी के बाद सबसे बुरे दिन आये हैं। भाजपा का हिन्दू राष्ट्र एक छलावा है। हिन्दू राष्ट्र के नाम पर गरीबों-दलितों को पूँजीपतियों द्वारा लूटवाया जा रहा है। अरवल जिला भाकपा के नेता राम इकबाल सिंह ने अरवल जिला में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना, पुराने नेताओं और किसान-मजदूरों के साझा संघर्ष का इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि अरवल जिला में भूमिहीन मजदूरों, बंधुआ मजदूरों और किसानों के लिए जो भाकपा ने किया है, वह किसी पार्टी ने नहीं की है।

सम्मेलन को भाकपा के वरीय नेता गिरिजा नंदन सिंह, सोनी कुमारी, चन्द्रावती देवी, अधिवक्ता शैलेश कुमार, लाल बहादुर पासवान, रामचन्द्र पासवान, पूर्व मुखिया मनोज कुमार अकेला आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता धीरेंद्र कुमार  एवं संचालन राकेश राही ने किया। इस मौके पर इप्टा के कलाकारों द्वारा क्रांतिकारी गीत गाये गये। भाकपा के इस जिला सम्मेलन में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Suggested News