बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद सदर अस्पताल का हाल, निर्माण कार्य में बरती जा रही भारी अनियमितता

औरंगाबाद सदर अस्पताल का हाल, निर्माण कार्य में बरती जा रही भारी अनियमितता

AURANGABAD : एक तरफ जहाँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विकास के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं। वही सरकार के मुलाजिम लगातार योजनाओं की पैसे का बंदरबांट करने में जुटे हुए हैं। हम बात कर रहे हैं औरंगाबाद जिला के एकलौता सदर हॉस्पिटल की। जिसे मॉडल हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त है। 


हॉस्पीटल के नाली तथा गलियांरी की ढलाई  का कार्य चल रहा है। जिसमे घोर अनियमितता बरती जा रही है। जब इसकी जानकारी कुछ मिडिया कर्मी को मिली तो उनलोगों के द्बारा सदर अस्पताल का जायजा लिया गया। जहाँ हो रहे कार्य का निरीक्षण और कार्य कर रहे लेबर से बात किया गया तो उसमे  जो खुलासा निकल कर सामने आया है। वह सबको चौका देनेवाला है। 

काम कर रहे मजदूर ने बतया की जो ढलाई हो रही है उसमें आठ बालू, आठ छरी और एक सीमेंट डाला जा रहा है। जब इस बिंदु पर वहाँ उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से बात किया गया तो इस बिंदु पर कुछ भी कहने से परहेज करते नजर आये। 

जब दूरभाष के माध्यम से डीपीएम मनोज कुमार से बात किया गया तो उन्होंने साफ सब्दो मे बताया की इसका जाँच या देख रेख हम नहीं कर सकते है। अब इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है की सरकारी योजनाओ मे पैसे का कैसे लूट किया जा रहा है। जब इस बिंदु पर औरंगाबाद जिला परिषद के सदस्य अनिल यादव से बात किया गया तो उन्होंने जाँच करवाने की बात कहा है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News