बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी सांसद भोला सिंह के निधन से शोक की लहर, PM मोदी और CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी सांसद भोला सिंह के निधन से शोक की लहर,  PM मोदी और CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद भोला प्रसाद सिंह के निधन से शोक की लहर है। बीजेपी ने 20 और 21 अक्टूबर के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया है। रविवार को सिमरिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसमें बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी शामिल होंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अनेक मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भोला सिंह का पार्थिव शरीर नई दिल्ली से पटना लाया गया। 

पटना में सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि 

दिवंगत सांसद का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट से विधानसभा ले जाया गया। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अनेक मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों तथा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल लालजी टंडन ने भी शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त  करने वालों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सांसद अखिलेश सिंह,बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं।  इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दर्शनार्थ रखा गया है। रविवार को बेगूसराय के सिमरिया घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार  किया जाएगा। 

दिल्ली  में पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

सांसद भोला सिंह के निधन के बाद देर रात से उन्हें  श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। शनिवार की सुबह दिल्ली में उनके आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित अनेक केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक तथा अन्य गणमान्य लोग उन्हें  श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात अपने शोक संदेश में उन्हें बिहार के विकास व समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया। बता दें कि बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला प्रसाद सिंह का निधन शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में हो गया। वे करीब 79 वर्ष के थे तथा कुछ समय से बीमार थे।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News