बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मां की ममता से उठ जाएगा विश्वास : चार मासूम बच्चों को मरने के लिए तालाब में फेंक दिया, दो की मौत, एक अब भी लापता

मां की ममता से उठ जाएगा विश्वास : चार मासूम बच्चों को मरने के लिए तालाब में फेंक दिया, दो की मौत, एक अब भी लापता

GOPALGANJ : जिले से आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। जहां एक तरफ लोग कहते हैं कि दुनिया में बच्चो के लिए अगर मां है तो सब कुछ है लेकिनकलयुगी निर्दयी मां ने अपने ही चार बच्चे को तालाब में डुबाया दिया। जिससे दो बच्चो की मौत हो गयी। एक बच्चे की इलाज चल रहा है।अभी भी एक बच्चे का पता नही चल पाया है। पुलिस तालाब और आस पास खोजबीन करने में जुटी है। 

मामला जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कवलरही गांव का है। कटेया पुलिस पानी से निकाले हुए दो बच्चों की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।  साथ ही साथ हत्यारी महिला नूर जहां  पति असलम मियां के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हत्यारी महिला का पति रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहता था और महिला के छोटे-छोटे चार बच्चे थे जिसमें 3 बच्चियां और एक बच्चा शामिल है।  इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

महिला ने इतना बड़ा कदम किस परिस्थिति में उठाया इस मामले की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है आखिर क्या कारण था जिसके लिए अपने मासूम को महिला को तालाब में फेंकने पर मजबूर होना पड़ा महिला की गिरफ्तारी अभी पुलिस नहीं कर पाई है कि सारा मामला महिला की गिरफ्तारी के बाद ही खुल पाएगा।

शैलेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट


Suggested News