बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत, उग्र लोगों ने थानाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सुपौल में पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत, उग्र लोगों ने थानाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

SUPAUL : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पुलिस और पब्लिक के बीच हुई भिड़ंत के दौरान एक दरोगा को लोगों द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बाइक ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक को जब्त कर लिया था। 

बताया जा रहा है कि छातापुर थानाध्यक्ष ग्रामीणों द्वारा जब्त बाइक को लाने के लिए पीड़िता के घर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी ग्रामीणों से नोक-झोंक हुई और थानेदार ने एक व्यक्ति के उपर हाथ चला दिया। थानाध्यक्ष के इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। 

थानेदार को पिटता देख पहले तो पुलिस वहां से भाग खड़ी हुई, लेकिन बाद में महिला पुलिस और दर्जनों पुलिसकर्मी दोबारा गांव पहुंचे और घर में घुसकर लोगों की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वृद्ध महिलाओं तक को नहीं छोड़ा। करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाएं गंभीर रुप से घायल है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों के अंदर पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। 

सुपौल से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Suggested News