बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मन की बात पर कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह का तंज, मोदी राज में किसान और नौजवान निराश

मन की बात पर कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह का तंज, मोदी राज में किसान और नौजवान निराश

PATNA : कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पीएम मोदी की मन की बात पर तंज कसा है। अखिलेश सिंह ने कहा कि पीएम मन की बात अपने परिवार से करें। पूरा देश निराश हैं। आमजन निराश हैं, उनका कोई भी वादा पूरा नही हुआ। उन्होंने जो वादा किया था एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी राज में अमीर और अमीर होते गए और गरीब और गरीब होते गया।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि किसान नौजवान निराश है, आधी आबादी भी सुरक्षित नहीं है। बीजेपी पहले एक पार्टी होती थी अब सिर्फ मोदी की पार्टी हो गयी है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि बीजेपी राम मंदिर नही बल्कि ये एक पोलिटिकल मंदिर बनाती हैं। 27 साल में मंदिर नही बनाया,अपनी नाकामी को छुपाने के लिए मंदिर मुद्दा उठाते हैं। राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

3 फरवरी को गांधी मैदान में रैली

अखिलेश सिंह ने कहा कि 28 साल बाद कांग्रेस अपने दम पर  पटना के गांधी मैदान में रैली करेगी। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे। कांग्रेस के बिहार चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की आगामी 3 फरवरी को गांधी मैदान में आयोजित होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा की काफी समय से कांग्रेस ने अपने दम पर गांधी मैदान में रैली आयोजित नही की थी। रैली की सफलता को लेकर पूरे बिहार में संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Suggested News