बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विस चुनाव 2020 को लेकर कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र, राजद के साथ मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

बिहार विस चुनाव 2020 को लेकर कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र, राजद के साथ मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

पटना... बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर कांग्रेस आज 21 अक्टूबर को घोषणा पत्र जारी करेगी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजद के साथ मिलकर 70 सीट पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सभी सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने सबसे ज्यादा टिकट सवर्ण, उसके बाद दलित और तीसरे नंबर पर मुस्लिम है। सवर्णों में पार्टी ने 9 ब्राहमण उम्मीदवार बनाए हैं। जबकि अनुसूचित जाति से 14 और 12 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। ब्राहमण, दलित और मुस्लिम कांग्रेस को परंपरागत वोट रहा है। चुनाव में पार्टी इन मतदाताओं पर फोकस करेगी।

ये होंगे मौजूद

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा सहित पार्टी के अन्य नेता इस मौके पर मौजूद रहेंगे। मीडिया समन्वय समिति के संयोजक प्रेमचंद मिश्र ने इसकी जानकारी दी। 

कांग्रेस ने सबसे अधिक युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा


कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी विंग के अध्यक्षों को मैदान में उतार दिया। कांग्रेस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। पार्टी ने सबसे अधिक युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसका लाभ युवा नेताओं को सबसे अधिक हुआ पर छात्र संगठन एनएसयूआई को एक भी सीट नहीं मिली।

कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन यह दर्शाता है कि वह अब अपने पुराने नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने से परहेज करने लगी है। उसका भरोसा अपने युवा नेताओं पर अधिक है। पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्षों में सिर्फ एक को ही टिकट मिल सका है। 

उधर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विनीता भूषण बेगूसराय से चुनाव लड़ रही हैं। अनुसूचित जातिध्जन जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश राम कुटुम्बा से उम्मीदवार हैं। ये दोनों नेता दूसरी बार मैदान में हैं। इसके पहले 2015 के चुनाव में भी इन नेताओं ने जीत हासिल की थी। आईटी सेल के अध्यक्ष ई. संजीव को भी इस बार टिकट मिला है।


Suggested News