बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली लोकसभा में लोजपारा को मजबूत करने में जुटे संजय कुमार सिंह, चिराग को आशीर्वाद देने की ग्रामीणों से कर रहे अपील

वैशाली लोकसभा में लोजपारा को मजबूत करने में जुटे संजय कुमार सिंह, चिराग को आशीर्वाद देने की ग्रामीणों से कर रहे अपील

HAJIPUR : वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत साहेबगंज प्रखंड के सरैया, परसोनी रईस,  विकल्यान पंचायत  में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)  के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवम जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने जन संपर्क कर 10 मार्च को जन आशीर्वाद महासभा में आने का न्यौता दिया। जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। 

उन्होंने साहेबगंज प्रखंड के सभी लोगों से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा गया! इनके द्वारा  प्रखंड प्रधान पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगो  को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस पूरे कार्यक्रम मै प्रखंड प्रधान महासचिव इंजीनियर जितेंद्र  कुमार, नगर अध्यक्ष(साहेबगंज) निरंजन चौधरी, पूर्व मुखिया(पिपरा गांव)  मनोज पासवान, (सरपंच) जलेश्वर पासवान, पंचायत अध्यक्ष (परसोनिरइस) संतोष पासवान और भी लोग मौजूद थे।  साथ ही  पंचायत अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करके देने को कहा गया। 

इस अवसर पर  लखेंदर पासवान मो. जबार, साहिल कुमार, सुनिल कुमार, मोहन पासवान, कविंद्र  सिंह और लोग भी इस सभा मै मौजूद थे। साथ ही आगामी 10-03-2024 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी का वैशाली लोक सभा के अंतर्गत साहेबगंज हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाली  "जन आशीर्वाद महासभा ''  की तैयारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता साथियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भी महत्वपूर्ण बैठक किया। और लोगो को आमंत्रण दिया "जन आशीर्वाद महासभा" मैं आने को! लोगो मैं काफी उत्साह दिखा।

Suggested News