बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमचंद्र मिश्रा का बीजेपी-जदयू पर बड़ा हमला, कहा-सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है यह दोनों पार्टी

प्रेमचंद्र मिश्रा का बीजेपी-जदयू पर बड़ा हमला, कहा-सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है यह दोनों पार्टी

Patna : कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने बिहार की सत्ताधारी जदयू-बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा-जदयू को अवसरवादी करार देते हुए कहा है कि इन दोनों पार्टियों का नापाक गठबन्धन मात्र सत्ता में बने रहने हेतु बना है।

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी कांग्रेस-राजद के संबंध में बड़ी-बड़ी हास्यास्पद बयानबाजी कर रहे है, लेकिन क्या यह सच नही कि विगत विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा बुरी तरह से नकारने के बाद भी भाजपा अनैतिक तरीके और चोर रास्ते सत्ता में आ गयी? 

प्रेमचंद्र ने कहा है कि क्या यह सच नही की खुद मोदी जी ने सार्वजनिक तौर पे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस से लेकर भाजपा तक को धोखा देने वाला नेता कहा था। 

वहीं खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर कहा था कि मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन भाजपा से हाथ नही मिलाऊंगा तथा भाजपा का नामकरण "बड़का झूठा पार्टी" करते हुए संकल्प लिया लिया था कि संघ मुक्त भारत बनाने की राजनीति करूंगा।

कांग्रेस एमएलसी ने पूछा कि क्या यह सही नही कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुज़्ज़फरपुर की सभा में निन्दनीय तरीके से मुख्यमंत्री के डीएनए पर अशोभनीय बातें कही थी। इसके बावजूद  दोनों पार्टी का फिर से जनादेश को धोखा देते हुए गठबंधन बना लेना और सत्ता में अनैतिक और नापाक तरीके से बैठ जाना अपने आप मे यह प्रमाणित कर दिया कि भाजपा- जदयू और इसके नेताओं के कही बातों पर विश्वास नही किया जा सकता है।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री को स्मरण कराया कि लोग भूले नही हैं कि जिस राजद शासन और उसके नेता लालू प्रसाद की वे रोज आलोचना तथा अनर्गल बयानबाजी करते नही थकते है तो जरा अपने मुख्यमंत्री से पूछिए की 2013 में कोर्ट द्वारा लालू प्रसाद के कनविक्टेड होने के बाद उन्होंने क्यों लालू से 2015 में हाथ मिलाया और मकर संक्रांति के अवसर पर दही का टीका लगाने उनके घर क्यों जाते थे?

प्रेमचन्द्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा  वैचारिक और विचारधारा आधारित गठबंधन की है। जबकि भाजपा और जदयू ने सिर्फ और सिर्फ सत्ता की मलाई खाने के लिए बिहार में अपना गठबंधन किया है। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इन दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ दिए बयानों की ऑडियो वीडियो बना आम जनता के बीच प्रचार प्रसार कर इनकी राजनीतिक धोखाधड़ी की पोल खोलेगी और उन्हें पूरा भरोसा है कि चुनाव में जनता सोच समझ कर मतदान कर भाजपा जदयू को सत्ता से बाहर करेगी।

उन्होंने दावा किया कि अगला चुनाव 15 साल बनाम 15 साल की जगह भाजपा- जदयू सरकार के कार्यों के मूल्यांकन पर आधारित होगा तथा कांग्रेस पार्टी की बड़ी और निर्णायक भूमिका होगी। हमारा नारा होगा- "बोले बिहार-बदले सरकार"। उन्होंने कहा कि राजद नेता श्री तेजस्वी यादव ने राजद शासनकाल के दौरान हुई कतिपय विफलताओं के लिए तो खेद प्रकट कर एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है क्या मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अपने शासनकाल में हुई गलतियों के लिए राज्य के लोगों से मांफी मांगेंगे?


Suggested News