बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

परेशानी झेलने को रहें तैयार, अब कांग्रेस ने किया 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान

परेशानी झेलने को रहें तैयार, अब कांग्रेस ने किया 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान

DELHI : एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णों के भारत बंद के बाद अब कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार को जगाने के लिए पार्टी ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक जारी रहेगा, जिससे आम  लोगों को परेशानी न हो।

सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत ने विपक्षी पार्टियों से बात की है। सभी ने इसके समर्थन की बात की है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने कहा, 'ज्यादातर विपक्षी पार्टियों से हमारी बात हुई है। ज्यादातर ने समर्थन किया है। तृणमूल कांग्रेस ने समर्थन की बात की है, लेकिन वह बंद में शामिल नहीं होगी। बसपा से अभी बात नहीं हुई है।' 


Suggested News