बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस को RJD से गठबंधन तोड़ने की भी हिम्मत नहीं, सिर्फ गीदड़-भभकी दे रही, BJP का बड़ा हमला

कांग्रेस को RJD से गठबंधन तोड़ने की भी हिम्मत नहीं, सिर्फ गीदड़-भभकी दे रही, BJP का बड़ा हमला

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि किसानों को लेकर कुछ लोग भ्रमित हैं, उनका भ्रम भाजपा दूर कर देगा। लेकिन जो राजनीतिक कारणों से इसमें उतरे हुए हैं, उनको एक बात जरूर बता देना चाहता हूं कि भाजपा को इस तरीके से जमीन पर हिलाई नहीं जा सकती है। उन्होंने कहा की  लखीमपुर खीरी के घटना पर राज्य सरकार चिंतित है और बहुत गंभीरता से दोषियों पर कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच कर दोषियों को सजा भी देगी। दोषी कोई भी हो, कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, कितना भी बड़ा ओहदा वाला हो, लेकिन दोषी को सजा मिलेगी। 

उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में सरकार विकास के रास्ते पर हैं, न्याय के साथ विकास कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास के इतिहास के साथ हिंदुस्तान का अयोध्या बनाया है उत्तर प्रदेश को। वैसे बिहार में जो कांग्रेस मौन रहकर जो आंदोलन चला रही है, वह टिकट घोटाला कांग्रेस के साथ जो महागठबंधन में हुआ है, उसके चलते और नेता प्रतिपक्ष के एरोगेंसी का विरोध में मौन है कांग्रेस। कांग्रेस  को अपना विरोध प्रदर्शन करने का भी राजद के सामने हिम्मत नहीं है। सिर्फ गठबंधन तोड़ने का गीदड़ भभकी दे रहा हैं। इसलिए वह उत्तर प्रदेश की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन हकीकत है वह राजद के खिलाफ मौन रहकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अरविन्द सिंह ने कहा है कि वैसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव न गठबंधन चला सके न घर चला सके जो भाई, बहन का ना हुआ वह बिहार का क्या होगा। जैसे लंका में रावण ने विभीषण को अपमानित कर राज्य से निकाल दिया था, वैसे ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई विधायक तेजप्रताप के साथ कर रहे हैं, पार्टी और घर में उसी अपमान के राह पर उनको ले गए हैं। वहीँ उन्होंने कहा की राहुल गांधी ने आज जो रास्ते चुने हैं, वो 70 व 80 के दशक के रास्ते हैं। आज दुनिया बहुत आगे बढ़ गई है। ये पब्लिक है, सब जानती है कि कहां एक्टिंग हो रही है और कहां सच्चाई है। जनता सच्चाई के साथ ही खड़ी होती है।  कभी कोई किसान सोच सकता था कि उसकी पेंशन लगेगी..? आज किसानों को पेंशन मिलने लगी है। कभी किसी ने सोचा था कि किसान को 2,400 की खाद की बोरी आधे रेट यानि 1,200 में मिलेगी..? आज किसान को खाद की बोरी आधे रेट में मिल रही है। हर घर बिजली पहुंचाने के बाद अब मोदी सरकार गांवों में चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने पर कार्य कर रही है। जिससे किसानों का जीवन सुगमता से चल सके। देश में बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्रालय ने कोर टीमबनाई है, जबकि कोयला मंत्रालय 1.7 मीट्रिक टन तक क्षमता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और शक्ति, स्पष्ट दूरदृष्टि, अनुशासित जीवन तथा धैर्यशीलता से आज़ादी के 70 साल से विरासत में आ रही समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान हुआ है। प्रधानमंत्री ने हर समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग इकोसिस्टम तैयार किया है।

Suggested News