बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस, प्रशांत किशोर के साथ 370 सीटों पर मंथन; बिहार-यूपी में 'एकला चलो' की नीति

लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस, प्रशांत किशोर के साथ 370 सीटों पर मंथन; बिहार-यूपी में 'एकला चलो' की नीति

Desk. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बड़ी रणनीति बनाने में जुटी है। इसको लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से लगातार मीटिंग हो रही है। पिछले चार दिनों में प्रशांत किशोर के साथ कांग्रेस की तीसरी बैठक हुई है। इसमें कांग्रेस के टॉप लीडरशिप शामिल हुए। जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 370 सीटों पर फोकस करने की सलाह दी है। इसमें पार्टी से कहा गया है कि महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में गठबंधन, जबकि ओडिशा, बिहार और यूपी में 'एकला चलो' की नीति अपनाए।

प्रशांत किशोर के साथ हुई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी, ए के एंटनी, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, वेणुगोपाल, चिदंबरम, जयराम रमेश शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बैठक में कमलनाथ में पहली बार शामिल हुए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश और गुजरात और हिमचल प्रदेश में भी विधानसभा का चुनाव होना है। यहां काग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। प्रशांत किशोर इन विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस की रणनीति बनाएंगे।

शनिवार को प्रशांत किशोर के साथ कांग्रेस की बैठक हुई थी। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को भी लगातार बैठक हुई। शनिवार को प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर 4 घंटे तक प्रेजेंटेशन दिया। प्रशांत किशोर ने रोडमैप में बताया कि पार्टी लोकसभा की 370 सीटों पर फोकस करने के साथ ही महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में गठबंधन, जबकि ओडिशा, बिहार और यूपी में 'एकला चलो' की नीति अपनाए। 10 जनपथ पर हुई इस मीटिंग में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला मौजूद थे।

Suggested News