बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कतर में भारत के 8 पूर्व सैन्य अधिकारियों को फांसी की सजा पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, पीएम मोदी पर साधा निशाना

कतर में भारत के 8 पूर्व सैन्य अधिकारियों को फांसी की सजा पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, पीएम मोदी पर साधा निशाना

GAYA : कतर के एक कोर्ट ने भारतीय नौ सेना के आठ पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाया है। जिसके बाद भारतवासियों मे भयानक आक्रोश है। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, प्रद्युम्न दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, उदय शंकर पालित, मोहम्मद समद, रूपेश चौधरी, अशोक राम, सुजीत कुमार, सुनील कुमार राम, शिव कुमार चौरसिया आदि ने कहा कि 30 अगस्त 2022 को आठ नौसेना के अधिकारियों को उनके घर से पूछताछ हेतु गिरफ्तार किया गया था।

अब अचानक इन सभी को फांसी की सजा सुना दी गई। जिससे इन नौसेना के परिवारवालों का अरमान एक झटके में टूट गया है। इन्हें आशा थी कि वे सभी एक दिन  रिहा होकर अपने देश वापस आयेंगे। लेकिन इनके सजा के बाद उनके परिवार सहित देशवासियों पर मानो पहाड़ टूट गया है।

नेताओं ने कहा कि अब केंद्र की मोदी सरकार से लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर जब जिस नेता की बात पूरा विश्व मानता हो, तो दुसरी ओर उनके देश के पूर्व सैनिकों को कतर जैसा छोटे देश कैसे फांसी की सजा दे सकता है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News