बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, राहुल ने बनाई 9 सदस्यीय कोर ग्रुप

कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, राहुल ने बनाई 9 सदस्यीय कोर ग्रुप

NEW DELHI : कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी नई कोर कमेटी बनाने के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कुछ अहम समितियों का गठन कर दिया है। कांग्रेस के नौ सदस्यीय नए कोर ग्रुप कमेटी में एके एंटनी, पी चिदंबरम और अहमद पटेल जैसे पुराने दिग्गजों के साथ रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल जैसे नई पीढ़ी के चेहरों को भी शामिल किया गया है। अगले चुनाव के लिए सबसे अहम 19 सदस्यी चुनाव घोषणा-पत्र समिति में केंद्रीय नेताओं के साथ राज्यों के भी कुछ प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 13 सदस्यीय प्रचार समिति का भी गठन कर दिया है।

राहुल गांधी के कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से ही पार्टी में उनके नए कोर ग्रुप के गठन पर निगाहें लगी थी। सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान पार्टी ही नहीं, संप्रग सरकार की रीति-नीति के नियमित संचालन में कोर ग्रुप की सबसे अहम भूमिका रही थी। इस लिहाज से कांग्रेस में कोर ग्रुप को सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों की टीम माना जाता है। एके एंटनी, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और अहमद पटेल का कोर ग्रुप का हिस्सा बनना तो तय माना जा रहा था।मल्लिकार्जुन खड़गे, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल पहली बार कोर ग्रुप में शामिल किये गए हैं। वैसे कांग्रेस में महिलाओं को तवज्जो देने की लगातार बात कहते रहे राहुल की कोर ग्रुप की 9 सदस्यीय टीम में एक भी महिला नहीं है।

कांग्रेस चुनाव घोषणा-पत्र समिति में उम्मीद के अनुरूप पी चिदंबरम, जयराम रमेश, सैम पित्रोदा, राजीव गौडा, शशि थरूर जैसे अपने-अपने क्षेत्र के माहिर नेताओं को रखा गया है। इसी तरह राज्यों में भी आर्थिक और सियासी मुद्दों पर पकड़ रखने वाले नेताओं को इसमें जगह दी गई है।

राहुल ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रचार समिति का भी गठन कर दिया है। 13 सदस्यीय प्रचार समिति में मीडिया को समझने और उससे रुबरू होने वाले नेताओं को ही तवज्जो दी गई है। रणदीप सुरजेवाला, मनीष तिवारी, प्रमोद तिवारी, आनंद शर्मा, मिलिंद देवड़ा, भक्त चरण दास, राजीव, शुक्ला, कुमार केतकर, पवन खेड़ा, वीडी सताशिवम, जयवीर शेरगिल, दिव्या स्पंदना और प्रवीण चक्रवर्ती इस समिति में शामिल हैं। चुनाव में कांग्रेस की प्रचार रणनीति तय करने और इसे सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी इस समिति की होगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने इन समितियों का गठन कर चुनावी तैयारी को अंतिम रुप देना शुरु कर दिया है।


Suggested News