बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव को मिल गया प्रियंका गांधी का साथ, कांग्रेस के ये स्टार प्रचारक चुनाव में बनाएंगे माहौल

तेजस्वी यादव को मिल गया प्रियंका गांधी का साथ, कांग्रेस के ये स्टार प्रचारक चुनाव में बनाएंगे माहौल

patna :  बिहार विधानसभा के पहले चरण के वोटिंग के लिए अब बहुत कम वक्त बचा है. लिहाजा सिसासी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को बिहार में उतारने का फैसला कर लिया है. कांग्रेस इस बार बिहार में 30 स्टार प्रचारकों को जरिए सूबे की जनता को अपने साथ करने की कोशिश करेगी.

Advertisement:प्रियंका गांधी देंगी तेजस्वी का साथ
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और राजद पूरे दमखम के साथ उतरना चाह रही है. इस बार प्रियंका गांधी ने भी बिहार चुनाव पर फोकस किया है. जानकारी के मुताबिक पार्टी ने जिन स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी है उसमें प्रियंका गांधी का भी नाम है. लिहाजा प्रियंका गांधी इस बार तेजस्वी का साथ देंगी और महागठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने की अपील करेंगी.



इन स्टार प्रचारकों के जरिए कांग्रेस भरेगी हुंकार
जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे.  इसके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी गयी है उसमें 30 नेताओं के नाम हैं.

Suggested News