बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनिल शर्मा के बाद अब सदानंद सिंह ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा,कहा-जदयू वाली सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी

अनिल शर्मा के बाद अब सदानंद सिंह ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा,कहा-जदयू वाली सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा महागठबंधन में तल्खी बढ़ती जा रही है  महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी कांग्रेस पार्टी लगातार राजद पर दबाव बनाने की कोशिश में जुटी है।अब पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने विस की सीटों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

 कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहां है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी कम से कम 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे कम सीटों पर पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। सदानंद जी ने कहा कि उन्होंने अपनी मांग से पार्टी आलाकमान को भी अवगत करा दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 2015 में महागठबंधन में जेडीयू भी सहयोगी पार्टी थी। इस बार जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा नहीं है, ऐसे में उसकी हिस्सेदारी वाली सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी बनती है। 

इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने भी सीटों के बंटवारे को लेकर स्पष्ट तौर पर कहा था कि कांग्रेस को समझौता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि छोटी पार्टियों को देकर जो भी सीट बचे उसमें राजद 60 फ़ीसदी और कांग्रेस को 40 फीसदी सीटें मिलनी चाहिए। साथ ही अनिल शर्मा ने यह भी कहा था कि महागठबंधन के भीतर हर हाल में कोआर्डिनेशन कमेटी बननी चाहिए। पार्टी नेतृत्व को इस पर काम करने की जरूरत है, नहीं तो हर बार की तरह इस बार भी राजद अंतिम समय में सीटों का बंटवारा करेगी।इस वजह से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा।

Suggested News