बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन में घमासान जारी, अब कौकब कादरी ने ठोका कुशवाहा की काराकाट सीट पर दावा

महागठबंधन में घमासान जारी, अब कौकब कादरी ने ठोका कुशवाहा की काराकाट सीट पर दावा

PATNA : बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। अब आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की काराकाट लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने दावा ठोका है। कांग्रेस उपेंद्र कुशवाहा को कहीं और से चुनाव लड़ने की सलाह दे रही है। दरभंगा और मधुबनी सीट को लेकर घमासान अभी थमा भी नहीं था कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कोकब कादरी ने काराकाट सीट को लेकर अपनी दावेदारी ठोक दी है। 

कौकब कादरी ने कहा कि दक्षिण बिहार में कांग्रेस को महज सासाराम की सीट मिली है। उन्होंने कहा कि अगर हमें औरंगाबाद सीट नहीं मिली है तो काराकाट हर हाल में मिलनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर महागठबंधन को नुकसान होगा। बता दें कि काराकाट से आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा सीटींग सांसद हैं। इस चुनाव में भी वे काराकाट से ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।


 बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि किसी भी हाल में काराकाट सीट पार्टी के खाते में जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि हम काराकाट क्षेत्र के निवासी हैं और यहां से चुनाव लड़ना हमारी चाहत भी है। महागठबंधन को समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखना पड़ेगा। बता दें कि काराकाट सीट से एनडीए उम्मीदवार जेडीयू के पूर्व सांसद महाबली सिंह हैं।

Suggested News