बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल का निधन : पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने जताया शोक, कहा- यह एक दुखद दिन

कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल का निधन : पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने जताया शोक, कहा- यह एक दुखद दिन

डेस्क... कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। 71 साल के अहमद पटेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक महीने पहले उन्हें कोरोना हो गया था। उसके बाद से उनकी सेहत खराब चल रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराना पड़ा था। अहमद पटेल की मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हालत नहीं सुधरी। आज सुबह 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। कांग्रेस के 'चाणक्य' कहे जाने वाले अहमद पटेल के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। 

कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस में रहकर सांस ली और सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। हम उन्हें याद करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना। 

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी सहकर्मी थे, जिनसे मैं लगातार सलाह और परामर्श लेती थी। वे एक ऐसे दोस्त थे जो हम सभी के साथ खड़े रहे, दृढ़, निष्ठावान और अंत तक भरोसेमंद रहे। उनका निधन एक विशाल शून्य छोड़ देता है। उनकी आत्मा को शांति मिले।' 






Suggested News