बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के पूर्व विधायक अनंत प्रसाद सिंह का निधन      

कांग्रेस के पूर्व विधायक अनंत प्रसाद सिंह का निधन      

पटना: बिहार में गोपालगंज जिले के मीरागंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अनंत प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. 

अनंत प्रसाद सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना के निजी नर्सिंग होम में चल रहा रहा था. उनके परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, दो पुत्र रणधीर कुमार और सुधीर कुमार सिंह के आलावा दो पुत्रियां हैं. आनंत प्रसाद सिंह के एक पुत्र प्रो. रणधीर कुमार सिंह पटना विवि के पटना कॉलेज में समाजशास्त्र के शिक्षक साथ ही पुटा के वर्तमान में अध्यक्ष भी हैं. अनंत प्रसाद सिंह के निधन पर कई विधायक और शिक्षाविदों ने गहरा शोक प्रकट किया है. 

अनंत प्रसाद सिंह गोपालगंज जिला परिषद संस्थापक अध्यक्ष रहे थे. मीरगंज से 1969 – 1977 तक लगातार विधायक भी रहे थे. सिंह कांग्रेस के सबसे पुराने सदस्य थे. इनका अंतिम संस्कार सोमवार को इनके पैतृक गांव मीरगंज बड़ई में किया जाएगा.

Suggested News