बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस की रैली में नहीं पूरी हुई हम नेताओं की आकांक्षा, मांझी को छोड़कर पार्टी के दूसरे नेता गांधी मैदान से निकले

कांग्रेस की रैली में नहीं पूरी हुई हम नेताओं की आकांक्षा, मांझी को छोड़कर पार्टी के दूसरे नेता गांधी मैदान से निकले

PATNA : कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। रैली में बंदोबस्त को लेकर सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर के नेताओं में नाराजगी फैल गई है। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ गांधी मैदान पहुंचे पार्टी के दूसरे नेता रैली स्थल से वापस लौट गए हैं।

जन आकांक्षा रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस की तरफ से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी सहित अन्य पांच नेताओं को न्योता मिला था। लेकिन जीतन राम मांझी को छोड़कर किसी अन्य नेता को मंच पर जगह नहीं मिली। इसके बाद नाराज़ हम के दूसरे नेता गांधी मैदान से बैरंग वापस लौट गए।

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कांग्रेस के रूप पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि सहयोगी दलों को तरजीह नहीं देना गठबंधन धर्म के विपरीत है। दानिश रिजवान ने कांग्रेस की रैली को भीड़ के पैमाने पर पहले ही असफल करार दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस सहयोगी दलों को साथ लेकर चलती तो रैली सफल होती।

Suggested News