बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस नेता कन्हैया ने केंद्र की मोदी सरकार पर किया हमला, कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबरा गयी है भाजपा, इस बार होगा सफाया

कांग्रेस नेता कन्हैया ने केंद्र की मोदी सरकार पर किया हमला, कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबरा गयी है भाजपा, इस बार होगा सफाया

KAIMUR : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आज कैमूर के मोहनिया पहुँचने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजेश्वी यादव का महा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी किया। 

बता दें कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोहतास के सासाराम से कैमूर जिला के मोहनियां पहुंचा। जहां उपवन होटल में ठहरा हुआ था। यही कांग्रेस नेता जयराम रमेश और कन्हैया कुमार ने प्रेसवार्ता किया और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर उन्होंने कहा की राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के बेरोजगार युवाओं, शोषितों, महिलाओ और गरीबों के अधिकार को लेकर निकाला गया है ताकि उनको सही अधिकार मिल सकें। क्योंकि भाजपा देश को लूट रहा है और देश को पूंजीपतियों के हाथों में बेच रहा है। 

साथ ही उन्होनें कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भाजपा में खलबली मची हुई है। भाजपा डर गयी है की इस बार उसका पूर्ण रूप से देश से सफाया हो जायेगा। क्योंकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश की जनता भी समझ रही है और जागरूक हो रही है कि भाजपा उनके अधिकारों को कुचल रही है। साथ ही उनका हक भी छीन रहा है। 

उन्होंने कहा की अब कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। जनता जाग चुकी है। यही वजह है की इस बार चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। और भाजपा का सफाया हो जायेगा। वहीं मोहनिया से भारत जोड़ो यात्रा दुर्गावती के धनेछा पहुंचेगा। जहां राहुल गांधी सनसभा में लोगों को संबोधित करेगे और लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करेंगे , ताकि उनका भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल हो सके।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट


Suggested News