बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी पर शिकंजा कसने की तैयारी में पटना पुलिस

कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी पर शिकंजा कसने की तैयारी में पटना पुलिस

पटनाः बिहार यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एवं उनकी पत्नी कनक शर्मा पटना पुलिस के रडार पर है ।बहुत जल्द ही इस दम्पति को कानूनी शिकंजे में ले लिया जाएगा।इसको लेकर पटना पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ललन कुमार और उनकी पत्नी कनक शर्मा पर हरियाणा के निर्भय सिंह व उनकी पत्नी मिथिलेश सिंह को गलत ढंग से फर्जी मुकदमे में  फंसाने के आरोप है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि हरियाणा के गुडगांव निवासी मिथिलेश सिंह और उनके पति निर्भय सिंह से कांग्रेस नेता की पत्नी कनक शर्मा का नजदीकी संबंध था।इसी नजदीकी और विश्वास आधारित संबंधों का लाभ उठाते हुए कांग्रेस नेता ललन कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हरियाणवी दंपत्ति की संपत्ति हड़पने की साजिश रची।

पटना सेट्रल के डीआईजी राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई चीजें सामने आयी हैं।कोतवाली डीएसपी से और साक्ष्यों को जुटाने के लिए कहा गया है।कुछ और सटीक साक्ष्यों के मिलते हीं हरियाणवी दंपत्ति को फर्जी तरीके से फंसाने के आरोपित सभी लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

क्या है मामला

बता दें कि कांग्रेस नेता की पत्नी कनक शर्मा पर आरोप है कि गुडगांव में रहने के दौरान निर्भय सिंह और पत्नी से अच्छे संबंध बना लिए।इसी दौरान कनक का हरियाणवी दंपत्ति के घर आना-जाना शुरू हो गया।इसका लाभ उठाते हुए कनक ने दंपत्ति के साईन किए कुछ चेक चुरा लिए और अपने पति ललन कुमार को दे दिए।फिर क्या था ललन का मन भी बेईमान हुआ और चुराए हुए चेकों पर अपना नाम और राशि भरकर खाते में डाल लिया।खाते में रकम नहीं होने की वजह से स्वाभाविक रूप से चेक बाउंस हो गया।चेक बाउंस करते हीं कांग्रेस नेता ललन और उसकी पत्नी ने हरियाणवी दंपत्ति पर राजधानी पटना के कोतवाली थाने में केस कर दिया। 

Suggested News